राजनीति समाज सेवा है या व्यवसाय अवैध सम्पति को जब्त करने का प्रावधान होना चाहिए : प्रवीन कुमार

राजनीति समाज सेवा है या व्यवसाय इस माध्यम से भी जुटाई गयी अवैध सम्पति को जब्त करने का प्रावधान होना चाहिए : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक




( पालमपुर : केवल कृष्ण )

पालमपुर : अवैध सम्पति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। यह जानकारी शिमला में मीडिया को देते हुए मुख्यमंत्री  महोदय ने बताया कि इसके लिए प्रदेश सरकार 1200 पुलिस जवानों की भर्ती करने जा रही है। इस तरह के विधानसभा में गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम में संशोधन के लिए जहाँ समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने मुख्यमंत्री  सुखविन्दर सिंह सुक्खू जी को बधाई दी है वहीं मांग की कि राजनीति समाज सेवा है या व्यवसाय इस माध्यम से भी अथाह सम्पति जुटाने वालों की सम्पति को भी जब्त करने का प्रावधान किया जाए । पूर्व विधायक ने बेहद हैरानगी प्रकट करते हुए कहा कि कुछ लोग सरकार व संगठन में बडे बड़े ओहदों पर बैठकर अथाह सम्पति के मालिक बन जाते हैं। यहाँ जनता इस बात को भी सोचने के लिए मजबूर होती है कि संगठन का पद तो अवैतनिक होता है जबकि सरकार में मान देय कितना मिलता है इस बारे में भी  बखूबी जानती है। आखिर ये महाशय करते क्या हैं। इनका कोन सा कारोबार व व्यवसाय है । ऐसे में पद के दुरुपयोग से जुटाई गई इस प्रकार की अवैध सम्पति जो कि भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा जीता जागता उदाहरण है को भी जब्त करने का प्रावधान ही नहीं बल्कि आय से जयादा सम्पति का मामला दर्ज होना चाहिए । 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस