प्रदेश के हर क्षेत्र में रोपित किए जायेंगे अश्वगंधा, हरड़, सहित अन्य औषधीय पौधे : विक्रमादित्य सिंह

प्रदेश के हर क्षेत्र में रोपित किए जायेंगे अश्वगंधा, हरड़, बेहड़ा, आंवला सहित अन्य औषधीय पौधे : विक्रमादित्य सिंह

कहा… औषधीय गुणयुक्त पौधों से लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी आर्थिकी भी होगी सुदृढ़





( शिमला : गायत्री गर्ग )

शिमला (सुन्नी) : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के तहत आयुष विभाग द्वारा सुन्नी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और अश्वगंधा का पौधा रोपित कर स्थानीय नगर पंचायत एवं पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को अश्वगंधा के पौधे वितरित किए।  
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आयुष एवं वन विभाग के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर पूरे प्रदेश में जंगलों की खाली भूमि एवं निजी भूमि पर औषधीय गुणयुक्त पौधे रोपित कर रही है जिसे बरसात में रोपित करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जहां अश्वगंधा के पौधों के लिए जलवायु अनुकूल है उन क्षेत्रों में अश्वगंधा के पौधे रोपित किए जा रहे है। इसी प्रकार, हरड़, बेहड़ा, आंवला सहित अन्य औषधीय पौधे भी जलवायु अनुकूल वातावरण वाले क्षेत्रों में रोपित किए जा रहे है।  
उन्होंने कहा कि आज के पौधरोपण कार्यक्रम में 2000 औषधीय गुणयुक्त पौधे वितरित किए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि पौधे रोपित करने के उपरांत उनकी देखभाल करना भी सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में जब औषधीय गुणों से भरपूर ये पौधे बड़े होंगे तो इससे लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। 
इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. पवन जैरथ, नोडल अधिकारी डॉ. घनश्याम चौहान, डॉ. रुचिका, डॉ. उमा शंकर, डॉ. मनीष सहित नगर पंचायत सुन्नी के प्रधान प्रदीप शर्मा, समस्त पार्षदगण तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस