एक लाख करोड़ की गारंटियां दी, 27 हजार करोड़ का लिया लोन

एक लाख करोड़ की गारंटियां दी, 27 हजार करोड़ का लिया लोन

फिर भी प्रदेश का विकास करवाने में कांग्रेस सरकार नाकाम : डॉ. बिंदल



धर्मशाला : एक लाख करोड़ रुपये की गारंटिया देने, 27 हजार करोड़ का ऋण लेने के बावजूद न तो कांग्रेस सरकार गारंटियां पूरी कर पाई और न ही विकास करवा पाई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास के मामले में पूरी तरह से नाकाम रही है। यह आरोप भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने मंगलवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में लगाए। डा. बिंदल ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गारंटियां देकर, मुकरने का नया उदाहरण पूरे देश के सामने सेट कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू विधानसभा के भीतर कुछ और बोलते हैं तथा बाहर कुछ और बोलते हैं। प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक न होने का हवाला देकर बिजली की दरें बढ़ाई जा रही हैं, मुफ्त पानी की सुविधा को बंद कर दिया गया, स्टांप डयूटी बढ़ा दी, स्कूल व कार्यालय बंर कर दिए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश व प्रदेश की दिशा सही होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस राज में हिमाचल किस दिशा की ओर जा रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू आंकड़ों के मायाजाल से जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि शायद सीएम यह भूल गए हैं कि उनकी विधानसभा चुनावों में दी गई गारंटियों के पूरा न होने के चलते उनकी सरकार की असलियत जनता पहले ही जान चुकी है तथा अब उनके बयानों से भ्रमित होने वाली नहीं है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन सिंह परमार, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस