राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रही हिमाचली कलाकारों के नाम

राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रही हिमाचली कलाकारों के नाम

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की



किन्नौर : राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा ने बतौर स्टार गायक अपनी कला से सांस्कृतिक संध्या का समा बांधा। इसके अलावा कुमार साहिल एवम गौरव कौंडल ने भी अपनी कला से सभी को मनमोहित किया। इस अवसर पर मिस किन्नौर प्रतियोगिता के तीसरे व चौथे राउंड का आयोजन किया गया जिसमें रूबी नेगी ने मिस किन्नौर का खिताब अपने नाम किया तथा सुनीता द्वितीय रनर-अप व सुरभी प्रथम रनर-अप रही। महिला कल्याण परषद की सलाहकार सुशीला नेगी ने मिस किन्नौर 2024, प्रथम रनर अप व द्वितीय रनर अप को क्राउन पहना कर सम्मानित किया। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के तीसरे दिन महा-नाटी का भी आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी व उनकी धर्म पत्नी एवं महिला कल्याण परषद की सलाहकार सुशीला नेगी उपस्थित रहे।
इसके अलावा तीसरी सांस्कृतिक संध्या में किन्नौर के कलाकारों एवं हिमाचल के कलाकारों ने अपने हुनर से सभी को मंत्रमुग्ध किया जिसमें अनिल शर्मा, रोजी शर्मा, रमना भारती, किशन वर्मा व तांत्रा बॉयज ने अपने गायन के माध्यम से सभी को थिरकने पर मजबूर किया। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्षा प्रिया नेगी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, एपीएमसी के निदेशक उमेश नेगी, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक विक्रम सिंह नेगी, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य डॉ. सूर्या बोरिस, पूह ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रेम नेगी, कुलवंत नेगी, अधिवक्ता प्रताप नेगी, पंचायत जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग