एड्स दिवस पर जागरूकता अभियान ।

 एड्स दिवस पर जागरूकता अभियान ।


राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में 'अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस' के अवसर पर रेड रिबन क्लब और एन. एस. एस इकाई द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता रैली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, रील मेकिंग प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। 29 नवंबर 2024 को एड्स जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली गयी जिसमें विद्यार्थियों ने आसपास के क्षेत्र और बाज़ार में जागरूकता फैलाई। 30 नवंबर 2024 को एड्स जागरूकता विषय पर पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता हुई जिसके विजेता हैं -

•प्रथम- रिया, बी. कॉम द्वितीय वर्ष 

•द्वितीय- आयुष, बी. कॉम द्वितीय वर्ष 

•तृतीय- मुस्कान, बी. ए. तृतीय वर्ष 

एड्स जागरूकता सम्बंधित रील्स बनाने की प्रतियोगिता में विजेता हैं-

•प्रथम- अंशिका, बी. कॉम द्वितीय वर्ष 

•द्वितीय- स्नेहलता समूह

•तृतीय- महक, बी. कॉम द्वितीय वर्ष 

इसके बाद महाविद्यालय की नाट्यमंडली ने एड्स जागरूकता से सम्बंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और सभी को डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गयी। जिसके बाद डॉ. शमशेर सिंह ने एड्स के बचाव के उपायों से छात्रों को अवगत कराया और सभी विजेता और नाट्यमण्डली को पुरस्कार भी वितरित किया गया। इस जागरूकता अभियान में डॉ. शमशेर सिंह, प्रो. राजेश कुमार, डॉ उज्ज्वल सिंह, डॉ नीतिका शर्मा डॉ योगेश पाण्डेय, श्रीमती अनीता कुमारी, श्री रविन्द्र कुमार व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच