पूर्व कोच शास्त्री ने बुमराह की कप्तानी को सराहा कहा - उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी का आनंद उठाया

नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत की जीत की नींव रखी जिससे भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बढ़त हासिल करने में सफल रहा।



भारत ने पहला टेस्ट 295 रनों से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। बुमराह ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी जिससे उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।  

भारतीय टीम की बल्लेबाजी पहली पारी में अच्छी नहीं रही थी और टीम 150 रन पर ऑलआउट हो गई थी। बुमराह ने फिर पहली पारी में पांच विकेट लेकर जिससे भारत ने 46 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। बुमराह ने फिर दूसरी पारी में भी दम दिखाया और तीन विकेट झटके। शास्त्री का कहना है कि बुमराह ने कप्तानी की जिम्मेदारी का आनंद उठाया।

शास्त्री ने कहा, इस टेस्ट मैच का फैसला दोनों पारियों में नई गेंद से बुमराह की स्पैल ने निर्धारित किया। वह जिम्मेदारी का आनंद उठा रहे थे। बुमराह काफी प्रतिस्पर्धी और जुनूनी क्रिकेटर हैं। वह चाहते हैं और उन्हें भरोसा है कि वह कर सकते हैं।

बुमराह ने उस मैच में कुल आठ विकेट झटके थे और भारत पहली ऐसी टीम बना था जिसने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में टेस्ट मैच में हराया है। 2018 दौरे पर भारत को विराट कोहली के शतक के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार टीम यहां जीत हासिल करने में सफल रही। बुमराह इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बनने के करीब पहुंच गए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम ने भी कप्तानी की जिम्मेदारी लेने और गेंदबाजी की अगुआई करने के लिए बुमराह को सराहा। उन्होंने कहा, जब भी साझेदारी बन रही थी, बुमराह खुद गेंदबाजी के लिए आ रहे थे। उन्होंने तीसरे दिन के अंत में दो विकेट लिए और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को झटके देना शुरू किया। उन्होंने फिर ट्रेविस हेड को भी पवेलियन भेजा जो अच्छी साझेदारी निभा रहे थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद