जिला चंबा में पर्वतारोहण गतिविधियों पर आगामी आदेशों तक प्रतिबंध

जिला चंबा में पर्वतारोहण गतिविधियों पर आगामी आदेशों तक प्रतिबंध,

जिला दंडाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपसवाल ने जारी किये आदेश



चम्बा : जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपसवाल द्वारा ज़िला में सार्वजनिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में ट्रैक और चोटियों पर ट्रैकिंग व पर्वतारोहण गतिविधियों पर आगामी आदेशों तक रोक लगाई गई है जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। उन्होंने जारी किए गए आदेश में कहा है कि चुँकि ज़िला चम्बा ट्रैकिंग और पर्वतारोहण से जुड़ी गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है।
पर्यटकों को सर्दी के मौसम के दौरान अचानक मौसम बिगड़ने, भारी बर्फबारी और एवलांच के खतरे से वचाव के मध्यनजर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने टूर ऑपरेटर, गाइड और आम व्यक्तियों को जारी किए गए आदेश का पालन करने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 और अन्य लागू कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन इन आदेशों की सख्ती से से अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे तथा नियमित गश्त करेंगे। उन्होंने बताया कि आपातकालीन या वैज्ञानिक अभियानों के लिए विशेष अनुमति दी जा सकती है।
यह आदेश सार्वजनिक सुरक्षा के हित में जारी किये गए है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर