संविधान दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ

संविधान दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ



सरकाघाट : संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को सरकाघाट उपमंडल में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान की शपथ दिलाई।

उन्होंने सविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अपने संविधान को जानने और मानने में ही हमारे लोकतंत्र की सुंदरता व शक्ति निहित है। संविधान दिवस के जरिए नागरिकों को संविधान के प्रति जागरूक करने व समाज में संविधान के महत्व के प्रसार पर जोर दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है। भारत की सम्मानित जनता को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के नेतृत्व में हमारा गौरवपूर्ण संविधान प्राप्त हुआ तथा 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इस संविधान को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। संविधान दिवस मनाने की शुरूआत 2015 से हुई क्योंकि ये वर्ष संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म के 125वें साल के रूप में मनाया गया था।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका को सर्वोपरि रख कर संविधान की भावना के अनुरूप काम करने की शपथ ली।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़