दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, जानें देशभर के मौसम पर IMD का अपडेट

देश के उत्तरी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है, जिसने लोगों को स्वेटर पहनने पर मजबूर कर दिया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है । तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 27 नवंबर को और केरल, माहे व तटीय आंध्र प्रदेश में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।



दिल्ली के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं, इस पूरे सप्ताह दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास के हिंद महासागर में बना दबाव गहराकर गहरे दबाव में बदल सकता है। यह सिस्टम श्रीलंका और तमिलनाडु के तटीय इलाकों की ओर बढ़ेगा। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे इस क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा 29 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु और श्रीलंका के तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) "बेहद खराब" श्रेणी में बना रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर