हुडको द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल चंबा को दी जा रही है पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन : डीसी

हुडको द्वारा सीएसआर के तहत जिला चंबा में किया जा रहे कार्यों बारे समीक्षा बैठक आयोजित,

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

हुडको द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल चंबा को दी जा रही है पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन : डीसी 



चम्बा : हुडको द्वारा सोशल कॉर्पोरेट रिस्पांसिबिलिटी के तहत जिला चंबा में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा हुडको के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त चंबा ने बताया कि हुडको द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के तहत जिला चंबा में स्वास्थ्य विभाग के लिए एक पोर्टेबल है हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन प्रदान की जा रही है जिसकी कीमत 23 लाख 50 हजार रुपए है उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की शेष राशि लगभग 21 लाख रुपए की लागत से स्वास्थ्य विभाग चंबा को उनकी मांग के अनुसार अन्य चिकित्सा उपकरण प्रदान किए जाएंगे जिसका निर्णय चिकित्सा अधिकारी चंबा द्वारा एक सप्ताह में लेने के पश्चात हुडको को अवगत करवाया जाएगा तदोपरांत लगभग 21 लाख रुपए की कीमत के अन्य चिकित्सा उपकरण भी स्वास्थ्य विभाग चंबा को हुडको की ओर से उपलब्ध होंगे। उपायुक्त ने स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हुडको से संबंधित अपने-अपने विभागों की प्रमुख मांगों की सूचियों को शीघ्र प्रस्तुत करें।

हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा प्रदान की जा रही पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन को आगामी 6 दिसंबर को हुडको के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव शर्मा की ओर से स्वास्थ्य विभाग को विधिवत सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के लिए भी हुडको द्वारा लगभग एक करोड रुपए की ग्रांट स्वीकृत की गई है जिसमें से हुडको द्वारा लगभग 40 लाख रुपए की लागत का हॉस्टल फर्नीचर व व्हीलचेयर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा को शीघ्र उपलब्ध करवाया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रमुख ने आगे बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में हुडको की ओर से जिला चंबा के स्कूलों को उपायुक्त चंबा की सिफारिश के अनुसार लगभग 15 लाख रुपए की लागत के फर्नीचर तथा ओपन जिम से संबंधित उपकरण इत्यादि भी दिए जाएंगे। 

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉक्टर विपिन ठाकुर, मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रधानाचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव तथा प्रशासनिक प्रबंधक राजीव भंडारी के अलावा कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद