क्लाउडबर्स्ट में जान गंवाने वाले सोहन सिंह के परिवार को मिली आर्थिक राहत, पत्नी को सौंपा 3 लाख रुपये का बीमा क्लेम

 क्लाउडबर्स्ट में जान गंवाने वाले सोहन सिंह के परिवार को मिली आर्थिक राहत, पत्नी को सौंपा 3 लाख रुपये का बीमा क्लेम


हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की राजगढ़ शाखा ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस के तहत किया क्लेम सेटलमेंट, अधिकारियों ने बीमा योजनाओं को बताया परिवार की आर्थिक सुरक्षा का मजबूत माध्यम

नेरचौक : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की राजगढ़ शाखा ने सराहनीय पहल करते हुए केयर हेल्थ इंश्योरेंस के तहत स्वर्गीय सोहन सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। मंगलवार को बैंक परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय सोहन सिंह की पत्नी भावना देवी को तीन लाख रुपये की बीमा क्लेम राशि का सेटलमेंट लेटर सौंपा गया।

इस अवसर पर बैंक शाखा प्रबंधक बनीता कुमारी, सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर, केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश मिन्हास, वरिष्ठ समूह प्रबंधक रीना ठाकुर सहित बैंक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक अपने खाताधारकों को बेहद किफायती दरों पर केयर हेल्थ इंश्योरेंस के माध्यम से दुर्घटना बीमा, लोन इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन में कब और किस पर मुसीबत आ जाए, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। ऐसे में समय रहते बीमा करवाना परिवार के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि लोन प्रोटेक्टर बीमा जैसी योजनाएं किसी अनहोनी की स्थिति में व्यक्ति के परिवार पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करने में मददगार साबित होती हैं।

गौरतलब है कि सोहन सिंह की बादल फटने (क्लाउडबर्स्ट) की घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी। इस कठिन समय में बीमा योजना के तहत उनकी पत्नी को तीन लाख रुपये की क्लेम राशि मिलना परिवार के लिए बड़ी आर्थिक राहत है।

बैंक की इस पहल को बीमा सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

छतरौली पैट्रोल पंप पर विवाद मामले में नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई; अभियोग पंजीकृत, जांच जारी ।