सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने सैर मेले के समापन समारोह में शिरकत की

राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने  17 सितम्बर 2024 को बड़ाग्रां छोटा भंगाल नलहौता में सैर मेले के समापन समारोह में शिरकत की इस दौरान सांसद महोदया ने नलहौता युवा कला मंच का शिलान्यास किया।


सुश्री गोस्वामी ने बताया की सेवा पखवाड़े के तहत देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विवेकानंद मेडिकल हॉस्पिटल द्वारा नलहौता में फ्री स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें  लगभग 200 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।  

सुश्री गोस्वामी ने बताया कि मेले अपने आस-पास की संस्कृति, परंपरा और विरासत को संजोये होते है विभिन धर्मो और संस्कृति के मेलों में आमतोर पर लोग अपनी स्थानीय परम्पराओं और रीतिरिवाजों को आगे बढ़ाते है।

सुश्री गोस्वामी ने बताया कि उनके द्वारा अभी तक दुर्गम क्षेत्र के विकास के लिए 18 लाख रूपए स्वीकृत किये जा चुके है। जिसमें 3.5 लाख राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला लोहारडी स्कूल के लिए, 2.5 लाख लिंक रोड रूलिंग के लिए, नलहौता युवा कलामंच के लिए 3 लाख, ग्राम पंचायत लवाई में पेवर ब्लाक के लिए 4 लाख और ग्राम पंचायत धरमान में सब्जी मंडी लिंक रोड के लिए 5 लाख रूपए शामिल हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सैर मेले में भी विभिन्न विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से सहायता प्रदान करने की घोषणा की जिसमें  लिंक रोड,कबड्डी मैट, महिला मंडल भवन, युवा कला मंच आदि शामिल हैं। 

सांसद महोदय ने बताया की गाँव के लोगों द्वारा विगत वर्ष भी अवगत करवाया गया था कि क्षेत्र में टेलिकॉम सिग्नल की काफी समस्या रहती है जिस समस्या को उन्होंने केंद्रीय मंत्री महोदय के समक्ष उठाया और टावर को 4G में अपग्रेड करवाया गया था। परन्तु अभी भी दुर्गम क्षेत्र में कुछ जगह सिग्नल न होने की समस्या से लोगों को झुझना पड़ रहा है। अत: उन्होंने गाँव के लोगों को आश्वासन दिलवाया की जल्दी ही इस समस्या का भी निवारण किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस