हर्ष महाजन के जन्मदिवस पर चौगान नंबर-5 में भाजपा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

 हर्ष महाजन के जन्मदिवस पर चौगान नंबर-5 में भाजपा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर ऐतिहासिक चौगान नंबर पांच में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चम्बा सदर के पूर्व विधायक पवन नैय्यर और नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सर्वप्रथम केक काटकर खुशी का इजहार किया गया। पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने कहा कि चम्बा के विकास में हर्ष महाजन का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हर्ष महाजन ने विधायक और कैबिनेट मंत्री के रूप में चम्बा के युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिलवाया। चम्बा के इतिहास में हर्ष महाजन का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इस दौरान नैय्यर ने रक्तदान को महादान भी बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हरेक व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। इस शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष सीमा कश्यप, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जय सिंह, रोहित हांडा, महिंद्र हांडा, धीरज बड़याल सहित कई अन्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़