जयसिंहपुर कॉलेज के 19 एनसीसी कैडेट्स संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना

 जयसिंहपुर कॉलेज के 19 एनसीसी कैडेट्स संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना


कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) के एनसीसी के 19 कैडेट्स संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (Combined Annual Training Camp – YAMS) में भाग लेने हेतु आज रवाना हुए। यह शिविर 29 दिसंबर से 7 जनवरी तक शिमला जिले के जीएसएसएस खलाग (जुबरहट्टी) तथा माउंट शिवालिक स्कूल में आयोजित किया जा रहा है।


इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले कैडेट्स हैं—

आर्यन, करण डोगरा, अक्षित शर्मा, प्रिंस, चिराग, बंशुल, जतिन, आयुष जग्गी, विशाल राणा, सुजल राणा, खुशबू, नंदिनी, अक्षिता, जिज्ञासा, पायल, काजल, शाइना, राधिका एवं तन्नवी।


कैडेट्स के प्रस्थान से पूर्व महाविद्यालय के माननीय प्राचार्य श्री अरुण चंदर ने सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की यह प्रथम एन.सी.सी इकाई, जो इसी शैक्षणिक सत्र में स्थापित हुई है, एनसीसी सीटीओ/एएनओ प्रो. रजनी के कुशल नेतृत्व में अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निरंतर प्रगति कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कैडेट्स भविष्य में भी प्रत्येक प्रशिक्षण शिविर में अनुकरणीय अनुशासन, एकता और सक्रिय सहभागिता के माध्यम से महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।


प्राचार्य ने कैडेट्स से अपेक्षा जताई कि वे शिविर के दौरान प्राप्त प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाते हुए नेतृत्व, राष्ट्रसेवा एवं चारित्रिक विकास के मूल्यों को आत्मसात करेंगे। महाविद्यालय परिवार ने सभी कैडेट्स के सफल, सुरक्षित एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण प्रशिक्षण शिविर की कामना की।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त