डाकघर लघु बचत पुरस्कार राशि से निर्मित परिसंपत्तियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 डाकघर लघु बचत पुरस्कार राशि से निर्मित परिसंपत्तियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न


केलांग 

.उपायुक्त कार्यालय लाहौल स्पीति में आज डाकघर लघु बचत योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त पुरस्कार राशि से निर्मित परिसंपत्तियों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड, हिमाचल प्रदेश, प्रकाश चंद करड़ ने की। इस अवसर पर कार्यकारी सहायक आयुक्त उपायुक्त लाहौल स्पीति कुनिका एकर्स विशेष रूप से उपस्थित रही।

बैठक में सहायक उपायुक्त ने बताया कि डाकघर लघु बचत पुरस्कार राशि से अब तक जिला मुख्यालय में 4 परिसंपत्तियाँ निर्मित की गई हैं, जिनमें एक बचत विकास केन्द्र केलांग, नवनिर्मित बचत भवन, बैठक हाल तथा बचत भवन निकट उपायुक्त आवास केलांग शामिल हैं। 

बैठक में परिसंपत्तियों के किराया निर्धारण, समय पर किराया प्राप्ति, पुनर्निर्धारण, तथा वार्षिक इकरारनामे से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक की जिला बचत एवं सेवा समिति फंड की आय-व्यय की स्थिति पर भी समीक्षा की गई।

उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड, हिमाचल प्रदेश, प्रकाश चंद करड़ ने संबंधित अधिकारियों को लघु बचत से निर्मित परिसंम्तियों के समयबद्ध किरायों की वसूली व जिला में अभिकर्ताओं की संख्या बढ़ानें के निर्देश दिए तथा डाकघर लघु बचत योजनाओं से जुड़े पांच उत्कृष्ट अभिकर्ताओं से उनकी समस्याओं पर चर्चा की। 

उन्होंने निर्देश दिए कि लघु बचत योजनाओं से संबंधित साइन बोर्ड अधिक आवादी वाले क्षेत्रों सहित बस स्टैण्ड़ में लगाए जाएँ, जिन पर सभी योजनाओं की पूर्ण जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो ताकि आमजनता लघु बचत योजनाओं के बारे में जागरूक होकर अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं का लाभ उठा सकें। साथ ही, जिलाधीश को समय-समय पर लघु बचत अभिकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित करने हेतु भी सुझाव दिया गया, ताकि उनकी समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके।

बैठक में लघु बचत एजैंटों ने वर्तमान कमीशन को बहुत कम बताते हुए इसे बढ़ाने की मांग की इस पर उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड़ ने कहा कि इस संदर्भ में राष्ट्रीय स्तर पर बातचीत करने का आश्वासन दिया।   


इस अवसर पर शशि कांत शर्मा, अशोक भारद्वाज, लघु बचत वरिष्ठ सहायक रीता कुमारी, अभिकर्ता तंजिन लाजे, सुचिता, यंगशेन लामो, विजय लक्ष्मी सहित इत्यादि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड