इंदौरा में खैर के 27 मोछे पुलिस की चेकिंग में पाए गए

 प्रदेश के थाना इंदौरा में खैर के 27 मोछे पुलिस की चेकिंग में पाए गए

मामला इंदौर थाना में दर्ज 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 पुलिस जिला नूरपुर के तहत थाना इन्दौरा पुलिस द्वारा अवैध रूप से खैर की लकड़ी ले जाने के मामले में आज धरातल पर कार्यवाही की गई है।यह जानकारी जिला पुलिस नूरपुर के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने देते हुए वताया कि गत रात्रि पुलिस पार्टी के इन्दपुर चौक, इन्दौरा में मौजूद होने के दौरान एक पिकअप वाहन संख्या PB35Q8133 को चेकिंग हेतु रोका गया। उक्त वाहन कच्चे लिंक रोड (कत्था फैक्ट्री, इन्दपुर) से इन्दौरा–गंगथ मुख्य सड़क की ओर आ रहा था। वाहन चालक करनैल सिंह पुत्र चरणदास निवासी गाँव चन्नौर, तहसील इन्दौरा जिला कांगड़ा (हि.प्र.) से तलाशी के दौरान वाहन से खैर की लकड़ी के कुल 27 लॉग (छोटे व बड़े) बरामद किए गए। चालक द्वारा उक्त लकड़ी के संबंध में कोई वैध परमिट/अनुमति/लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

यह मामला धारा 303(2) बीएनएस तथा धारा 41 व 42 भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत थाना इन्दौरा में जिसकी एफआईआर संख्या 219/25 दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।पुलिस द्वारा अवैध वन उपज के परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग