प्रेम विवाह करने वाले दंपति का 24 घंटे के भीतर हुआ तलाक

प्रेम विवाह करने वाले दंपति का 24 घंटे के भीतर हुआ तलाक 

शादी के तुरंत बाद ही रहने की व्यवस्था को लेकर नवविवाहित दंपति का हुआ तलाक, यह चौंकाने वाला मामला महाराष्ट्र के पुणे का है। यहां दोनों एक-दूसरे को पिछले दो से तीन साल से जानते थे और लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। महिला पेशे से डॉक्टर हैं, जबकि पुरुष इंजीनियर है। लेकिन शादी के तुरंत बाद ही रहने की व्यवस्था को लेकर दोनों के बीच गंभीर असहमति सामने आ गई।मामले की पैरवी कर रहीं एडवोकेट रानी सोनावणे के मुताबिक, शादी के बाद पति ने पत्नी को बताया कि वह जहाज पर काम करता है। ऐसे में उसकी पोस्टिंग कहां होगी, कितने समय के लिए होगी और वह कितने दिनों तक घर से दूर रहेगा- इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी। इसी अनिश्चित जीवनशैली पर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई।

एडवोकेट ने बताया कि वैचारिक मतभेद इतने गहरे थे कि दोनों ने बिना किसी विवाद या टकराव के आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया। इस पूरे मामले में न तो हिंसा का कोई आरोप है और न ही किसी तरह की आपराधिक शिकायत सामने आई। एडवोकेट रानी सोनावणे के अनुसार, आमतौर पर भारत में तलाक के मामले वर्षों तक अदालतों में चलते हैं लेकिन यह मामला असाधारण रूप से तेजी से निपटाया गया। शादी के अगले ही दिन दोनों अलग रहने लगे और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने जल्द फैसला सुना दिया। एडवोकेट ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि इतने लंबे रिश्ते के बावजूद रहने की व्यवस्था जैसा अहम मुद्दा पहले कभी गंभीरता से चर्चा में क्यों नहीं आया। हालांकि, दोनों ने परिपक्वता दिखाते हुए यह स्वीकार किया कि आगे साथ रहना मुश्किल होगा और अलग होना ही बेहतर रास्ता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग