मोदी सरकार ने आपदा पीड़ित हिमाचल को दी 601 करोड़ की राहत, प्रदेश के पुनर्निर्माण को मिलेगी नई गति : डॉ. राजीव बिंदल

 मोदी सरकार ने आपदा पीड़ित हिमाचल को दी 601 करोड़ की राहत, प्रदेश के पुनर्निर्माण को मिलेगी नई गति : डॉ. राजीव बिंदल

केंद्र से अब तक करीब 5800 करोड़ की आपदा सहायता, मोदी–शाह–नड्डा के प्रयासों का परिणाम : डॉ. राजीव बिंदल


सुंदरनगर, 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत हर्ष और संतोष का दिन है। केंद्र की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी सरकार ने आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के भाई-बहनों के लिए 601 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राहत राशि प्रदेश सरकार को प्रेषित की है। यह राशि आपदा के कारण हुए भारी नुकसान की भरपाई और प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास एवं विकास कार्यों को तेज गति देने में सहायक सिद्ध होगी।

डॉ. बिंदल ने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन तीनों नेताओं के निरंतर और विशेष प्रयासों के कारण ही हिमाचल प्रदेश को आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार से भरपूर सहयोग मिला है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इससे पूर्व भी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा समय-समय पर राहत राशि जारी की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा एक-एक तिथि का उल्लेख करते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि अब तक लगभग 5800 करोड़ रुपये की सहायता राशि हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के रूप में केंद्र सरकार से प्राप्त हो चुकी है। यह इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है।

डॉ. राजीव बिंदल ने आशा और अपेक्षा व्यक्त की कि प्रदेश सरकार इस सहायता राशि का ईमानदारी, पारदर्शिता और त्वरित गति से उपयोग करेगी, ताकि आपदा प्रभावित जन-जन तक इसका लाभ तुरंत पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास, पुनर्निर्माण एवं विकास कार्य शीघ्र पूर्ण किए जा सकें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपदा पीड़ितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और केंद्र सरकार का यह सहयोग प्रदेश के लिए संबल बनेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग