प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है

 प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश में आज डॉक्टरों द्वारा सामूहिक अवकाश से लोगो को भारी परेशानी उठानी पड़ी है।यह इस बात को दर्शाता है कि प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गयी है।सरकार फैसले लेने में असमर्थ है। काँगड़ा चंबा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने भाजपा कार्यलय में आज वीर बाल दिवस के मौके पर पत्रकार सम्मेलन को मोहित करते हुए डॉ राजीव ने कहा कि मुख्यमंत्री को शीघ्र इस मामले को हल करके आवश्यक सेवा को बहाल करने का प्रयास करना चाहिए।इससे पूर्व बाल दिवस पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2022 से 26 दिसंबर के दिवस को वीर बाल दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगो को गुरु गोविंद सिंह के 5 व 7 वर्ष के फतेह सिंह व जोरावर सिंह से धर्म,संस्कृति की रक्षा हेतु दिए गए बलिदान को याद करना चाहिए व युवा पीढ़ी को उनके बलिदान की गाथा को सुनना व अनुसरण करना चाहिए।पठानकोट -काँगड़ा ब्रॉडगेज पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि इसका फिजिकल सर्वे पूरा हो चुका है।अब यह मामला रेलवे बोर्ड के पास चला गया है।आशा है कि जल्द रेलवे मंत्रालय इस पर स्वीकृति प्रदान करेगा।जिसके लिए शीघ्र ही केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात भी करेंगे।उन्होंने कहा कि जहां रेल होती है वहां पर्यटन को पंख लग जाते है।कहा कि ब्रॉडगेज क्षेत्र में पर्यटन व सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।इस मौके पर भाजपा के बिधायक रणवीर निक्का व अशोक कुमार उर्फ़ शिबू नगर परिषद व बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश काका व सहित चारो हलकों के नेता व बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग