नारी सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, अनुपमा सिंह के प्रेरक संबोधन ने बढ़ाया आत्मविश्वास

 नारी सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, अनुपमा सिंह के प्रेरक संबोधन ने बढ़ाया आत्मविश्वास


नेरचौक : अजय सूर्या /

नारी सशक्तिकरण एवं भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से 100 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता दर्ज करवाई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, स्वाभिमान और सामाजिक जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा।

मुख्य वक्ता अनुपमा जी ने अपने सारगर्भित एवं प्रेरक संबोधन में कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल अधिकारों तक सीमित विषय नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जुड़ी निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में नारी सदैव परिवार और समाज की आधारशिला रही है और उसके सशक्त होने से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने आत्मबल को पहचानें, सामाजिक सहभागिता बढ़ाएँ और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कार्यक्रम में नेहा वर्धान, श्यामा गौतम, पुष्पा ठाकुर, रजनी एवं संतोष सचदेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायी और विचारोत्तेजक करार दिया।

कार्यक्रम का समापन नारी सशक्तिकरण को सामाजिक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड