श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर चंबा में भव्य शोभायात्रा

 श्री गुरु गोबिंद सिंह  के प्रकाशोत्सव पर चंबा में भव्य शोभायात्रा

नगर कीर्तन से गूंज उठा शहर, निहंगों के गतका प्रदर्शन ने मोहा मन


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

श्री गुरु गोबिंद सिंह  के पावन प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को चंबा शहर में श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक गरिमा के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा जनसाली से नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ, जो शहर के मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण पर निकला।

नगर कीर्तन के दौरान संगत द्वारा निरंतर “सतनाम श्री वाहेगुरु” के जयकारे लगाए गए तथा गुरबाणी का पाठ और कीर्तन किया गया, जिससे संपूर्ण नगर का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

मुख्य बाजार चंबा पहुंचने पर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। इस अवसर पर गुरु के सिख निहंगों द्वारा मुख्य चौक पर पारंपरिक युद्धकला गतका का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। साहस, अनुशासन और शौर्य से परिपूर्ण इस प्रदर्शन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयघोषों से वातावरण गूंज उठा, जिससे निहंगों और संगत का उत्साह और अधिक बढ़ गया।

नगर कीर्तन का मुख्य उद्देश्य गुरु साहिब की वाणी, उनके उपदेशों तथा मानवता, साहस, सेवा और समर्पण के संदेश का जन-जन तक प्रचार-प्रसार करना रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग