चंबा: 63 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार – दूसरा अब भी फरार

चंबा: 63 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार – दूसरा अब भी फरार 

(चंबा : जितेन्द्र खन्ना)

ज़िले के कुठेड़ स्कूल परिसर में 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। शनिवार को गिरफ्तार आरोपी को डलहौजी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

ऐसे सामने आया मामला

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नरेश उर्फ़ राकेश (40 वर्ष) और उसका साथी नवनीत उर्फ़ भबरा, दोनों स्थानीय निवासी हैं। घटना वाले दिन दोनों मंदिर में भंडारे के बर्तन धोने के बाद शराब पीकर स्कूल परिसर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने वहां बुजुर्ग महिला को बहला-फुसलाकर अंदर बुलाया।

इसके बाद नवनीत ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद नवनीत मौके से फरार होकर कांगड़ा चला गया। वहीं, नरेश ने बाद में पंचायत प्रतिनिधि के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुरानी रंजिश भी बनी वजह

जानकारी के मुताबिक, मृतका के बेटे के साथ रक्षाबंधन के दिन आरोपियों की कहासुनी और मारपीट हुई थी। उसी दौरान उन्होंने परिवार को धमकी भी दी थी। पुलिस का मानना है कि यह पुरानी रंजिश भी वारदात के पीछे एक कारण हो सकती है।

पुलिस की कार्रवाई

डीएसपी चुवाड़ी योगराज चंदेल ने बताया कि हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा—“एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। दूसरे आरोपी नवनीत की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम कांगड़ा भेजी गई है। उसे जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा।”

गांव में दहशत का माहौल

इस सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,