इन्दौरा में NDRF ने चलाया सफल राहत अभियान, 15 लोगों की जान बचाई

 इन्दौरा में NDRF ने चलाया सफल राहत अभियान, 15 लोगों की जान बचाई


इन्दौरा (कांगड़ा)

जिला कांगड़ा के इन्दौरा उपमंडल के अंतर्गत मल्काना सानौर क्षेत्र में भारी वर्षा और उसके चलते उत्पन्न आपदा की परिस्थितियों के बीच राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (14वीं एनडीआरएफ टीम) ने वीरवार को एक बड़ा राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया। इस दौरान टीम ने तत्परता और कुशलता का परिचय देते हुए कुल 15 लोगों को सुरक्षित निकाला।


एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि बचाए गए लोगों में 02 पुरुष, 07 महिलाएँ और 06 बच्चे शामिल थे। इनमें से एक महिला घायल अवस्था में पाई गई, जिसे मौके पर ही टीम के स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया और तत्पश्चात उसे सिविल प्रशासन के हवाले कर दिया गया, ताकि आगे का इलाज समय रहते हो सके।


स्थानीय लोगों ने एनडीआरएफ की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। अचानक बिगड़े हालात में जिस प्रकार राहत दल ने जोखिम उठाकर ग्रामीणों की जान बचाई, उसे लेकर प्रभावित परिवारों ने भी आभार जताया।


राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। टीम ने भरोसा दिलाया कि वह सिविल प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखते हुए हर संभव सहयोग करती रहेगी। आपदा की इस घड़ी में एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग एकजुट होकर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच