राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया

 राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया


राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय की केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने अपने पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा कृषिका को CSCA अध्यक्ष के रूप में चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने, विद्यार्थियों के हितों के लिए कार्य करने तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओंकार चंद ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कर्तव्य से परिचित कराया।

समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को छात्र जीवन में अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा महाविद्यालय के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार