नूरपुर पुलिस द्वारा ढांगूपीर में 15.33 ग्राम चिट्टा बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

 नूरपुर पुलिस द्वारा ढांगूपीर में 15.33 ग्राम चिट्टा बरामद एक आरोपी गिरफ्तार



 नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए नूरपुर एवं पुलिस चौकी ढांगूपीर, पुलिस थाना डमटाल की संयुक्त टीम ने बीती रात न्यू बस्ती ढांगूपीर में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के रिहायशी मकान से गुप्त सूचना के आधार पर 15.33 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । यह जानकारी एडिशनल एसपी धर्मचंद वर्मा नूरपुर देते हुए विधायक कि पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार उसके रिहायशी मकान की तलाशी ली गई l घर मे तलाशी के दौरान मकान की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में दीवार के साथ रखी गोदरेज की लोहे की अलमारी के ऊपरी रैक में कपड़ों के बीच छिपाकर रखा गया एक प्लास्टिक का डिब्बा, जिस पर पतंजलि हनी लिखा हुआ था उसमे से चिट्टा बरामद हुआ जो डिब्बे के अंदर एक पारदर्शी पॉलीथीन में गांठ लगाकर रखा गया था l पदार्थ की ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर चिट्टा सकारात्मक संकेत प्राप्त हुए। बरामद पदार्थ को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौला गया, जिसका कुल वजन 15.33 ग्राम पाया गया।बरामद चिट्टा को नियमानुसार पुलिस ने मोके पर कब्जे में लिया गया। मोके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसका नाम गुरपिंदर सिंह पुत्र जगतार सिंह, निवासी न्यू बस्ती ढांगूपीरbतहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, उम्र 39 वर्ष है l 

इस मामले में एफ आई आर No. 159/2026 दिनांक 20.10.2026, धारा 21, 61 एवं 85 एन डी ण्ड &पीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना डमटाल, पुलिस जिला नूरपुर में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है व यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी को चिट्टा कहां से प्राप्त हुआ तथा इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या सप्लाई नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस सम्मान के लिए अदालत में पेश किया जाएगाl गौर तलब है कि हिमाचल प्रदेश की भद्रोया पंचायत हिमाचल प्रदेश की सीमा पंजाब से जुड़ी हुई हैl








टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार