लूहरी जल विद्युत परियोजना के प्रभावित परिवारों से दावे व आक्षेप आमंत्रित

 लूहरी जल विद्युत परियोजना के प्रभावित परिवारों से दावे व आक्षेप आमंत्रित  


अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं प्रशासक, आर. एण्ड, आर. (लुहरी ज. वि.परि.), शिमला ज्योति राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि महाल निरथ, नरोला और भद्राश जिला शिमला में 00-38-92 हेक्टेयर (5 बीघा 3 बिस्वा) भूमि लूहरी जल विद्युत परियोजना (210 मेगावाट) के निर्माण के लिए अर्जन हेतु प्रस्तावित है। इसलिए उपरोक्त महालों के प्रभावित परिवारों के लिए धारा 16 भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुर्नव्यस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम , 2013 एवं नियम 7 हि.प्र. भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुर्नव्यस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम (मुआवजा, पुनर्वास और पुनर्वासन और विकास योजना) नियम 2016 के अन्तर्गत अनुपूरक ड्राफ्ट पुनर्वासन और पुर्नव्यस्थापन योजना (स्कीम) तैयार की गयी है। इस योजना में वे सब भू मालिक सम्मिलित किये गये हैं जो पूर्व में तैयार ड्राफ्ट योजना में से छूट गये थे। इस अनुपूरक ड्राफ्ट योजना को प्रचार व प्रसार हेतु उप-मण्डलाधिकारी रामपुर के कार्यालय में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट योजना को अन्तिम रुप देने से पूर्व प्रभावित लोगों के दावे एवं आक्षेप आमंत्रित हैं जोकि वे उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक), रामपुर के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। प्राधिकृत सम्बन्धित उपमण्डल अधिकारी (ना०) को नियम 8 हि. प्र. भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम (मुआवजा, पुनर्वास और पुनर्वासन और विकास योजना) नियम 2016 के अनुसार लोगों के दावे एवं आक्षेपों को रिकॉर्ड करके अनुपूरक ड्राफ्ट योजना में सम्मिलित कर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को भेजेगे।

 उन्होंने कहा कि समस्त प्रभावित परिवार उपरोक्त निर्धारित स्थान में अपने दावे एवं आक्षेप एक माह के भीतर दर्ज करवाये ताकि इस ड्राफ्ट योजना में सभी प्रभावित भू मालिकों के दावों एवं आक्षेपों को सम्मिलित कर ड्राफ्ट योजना को अन्तिम रुप दिया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग