प्रधानमंत्री के हर सख्त फैसले के साथ खड़ा है हिंदू समाज : रविंद्र धीमान

 प्रधानमंत्री के हर सख्त फैसले के साथ खड़ा है हिंदू समाज : रविंद्र धीमान  


पालंपुर  : केवल कृष्ण  /

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जो भी सख्त और ठोस कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उठाएंगे, पूरा देश उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों ने सैलानियों का धर्म पूछ-पूछकर हिंदुओं को निशाना बनाया और जिस बेरहमी से उनकी हत्या की, वैसा नृशंस कांड देश ने पहले कभी नहीं देखा।

पूर्व विधायक ने कहा कि यह घटना पूरे देश और समाज को झकझोर देने वाली है। अब वक्त आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हर सख्त फैसले में समाज को उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए, ताकि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जा सके।

रविंद्र धीमान ने हिंदू समाज से विशेष रूप से अपील की कि वह अब एकजुट होकर खड़ा हो और इस लड़ाई को जन आंदोलन बनाए। समाज को जागरूक करना आज सबसे ज़रूरी है ताकि आतंकियों को करारा जवाब दिया जा सके।


उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब कश्मीर को लेकर कोई मुद्दा नहीं बचा है। अब यह सीधा धर्म के नाम पर युद्ध जैसा प्रतीत हो रहा है और इस धर्मयुद्ध में जीत सनातन धर्म की ही होगी।


पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भारत सरकार आतंक के हर ठिकाने को खत्म करके ही दम लेगी और इस लड़ाई में देश की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत साबित होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी