भरमाड़ पंचायत के उप प्रधान के अकस्मात निधन से हर एक की आंखे नम

 भरमाड़ पंचायत के उप प्रधान के अकस्मात निधन से हर एक की आंखे नम 


ज्वाली : दीपक शर्मा /

 ज्वाली उपमंडल की ग्राम पंचायत भरमाड़ के उपप्रधान रवि कुमार महंत पिछले कल टांडा मैडिकल कालेज कांगड़ा में ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी ! जैसे ही उपप्रधान रवि कुमार महंत का पार्थिक शव जव घर पहुंचा तो भरमाड़ पंचायत बासियों सहित सैकड़ों लोग रवि कुमार के घर मौजूद थे ! हर किसी कि आंखों में आंसू थे ! कुछ लोग रवि कुमार के परिवार को हौंसला दे रहे थे ! भीड़ इतनी थी कि घर में लोगों को बैठने के लिए जगह कम हो गई और‌ कुछ लोग इधर उधर वैठे हुए थे ! रवि कुमार महंत बहुत ही मिलनसार और मृद भाषा का व्यक्ति था ! पंचायत में कई लोगों के काम अपनी जेब खर्च से करवायें है ! इसलिए पंचायत में हर कोई व्यक्ति रवि कुमार को सलाम करतें थे ! बता दे कि रवि महंत ऐतिहासिक शिबोथान वंशज के रहे हैं और कई भक्तों की सेवा कर चुके हैं। उनके निधन का पता लगते ही आज उसकी शव यात्रा में सैंकडों लोगों नै भाग लिया ! रवि कुमार भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे ! रवि कुमार ने पंचायत में पहली बार ही उपप्रधान के पद पर चुनाव लडा़ था ! और काफी मतों से जीत दर्ज करके उपप्रधान वने थे ! इस मौके पर ज्वाली भाजपा के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर , पंचायत प्रधान सुशील कुमार , पंचायत सदस्य करनैल सिंह , पंचायत सदस्य पवन कुमार , पंचायत सदस्य रमेश कुमार , भरमाड़ व्यापार मंडल के प्रधान विजय कुमार शर्मा , भरमाड़ पंचायत के सचिव रविन्द्र गुलेरिया , पूर्व उप प्रधान मुलख राज चौधरी , पूर्व उप प्रधान राम लुभाया ,बीडीसी सदस्य कैलाश भारती, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार डिंपल, भरमाड़ वार्ड के जिला परिषद सदस्य सुखविंदर सिंह धीमान , हरनोटा पंचायत के उपप्रधान रफीक मुहम्मद संजू, टकोली घिरथां पंचायत के प्रधान लक्की रिहालीया , सिद्धपुर - घाड़ पंचायत के उप प्रधान महेश चमंबियाल , मैरा पंचायत के प्रधान प्रेम कुमार , मैरा पंचायत के वीडीसी सदस्य मोहणी चौधरी , ढसोली पंचायत के समाजसेवी सुशील कुमार खट्टा सहित सैकड़ों लोगों नै उपप्रधान रवि कुमार महंत को श्रद्धांजलि अर्पित की !

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार