विशांखा चौधरी केबल राजेन्द्र चौधरी या डाढ की ही नहीं बल्कि हम सव की बेटी है

 विशांखा चौधरी केबल राजेन्द्र चौधरी या डाढ की ही नहीं बल्कि हम सव की बेटी है :-


 पालंपुर : केवल कृष्ण /

पालमपुर विधानसभा सभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रांम पंचायत डाढ की निवासी 24 वर्षीय विशांखा चौधरी कोई राजेन्द्र चौधरी या डाढ की ही नहीं बल्कि हम सव की बेटी है। यह विचार पालमपुर कोर्ट के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता एडवोकेट सुदेश शर्मा जी ने समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार के साथ सांझा किये । उल्लेखनीय है कि विशांखा चौधरी की दोनों किडनियां फेल हो चुकी है । सप्ताह में दो वार टाण्डा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस होता है। इस उपचार पर दवाईयां , इन्जैक्शन , ट्रेवलिंग इत्यादि पर अनुमानतः बारह से चौदह हजार रुपये मासिक खर्च आ रहा है। विशांखा चौधरी के पिता राजेन्द्र चौधरी मेहनत मजदूरी करते हैं। इनकी दो ही बेटियाँ हैं। होनहार विशांखा चौधरी का कुशल क्षेम पूछने गये इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक ने इस विषय को बड़ी प्रमुखता से उठाया था । इस तरह प्रिंट ,इलैक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया में विशांखा चौधरी के बारे में पढ़कर ही सब्से पहले भारतीय सेना के एक बीर जवान फिर पालमपुर के सुप्रसिद्ध भाटिया क्लाथ हाउस ने आर्थिक मदद की । अव पालमपुर के ही सुप्रसिद्ध अधिवक्ता एडवोकेट सुदेश शर्मा ने इन्साफ संस्था के माध्यम से ग्यारह हजार रुपये की सहायता करके सभी साधन सम्पन्न परिवारों से आग्रह किया है कि जव तक विशांखा चौधरी के लिए गुर्दा प्रत्यारोपण की व्यवस्था नहीं हो जाती । सभी अपना अपना सामाजिक धर्म निभा कर एक एक महिने के उपचार के लिए विशांखा की जरुर मदद करें ।

कैप्सन :- इन्साफ संस्था के अध्यक्ष प्रवीन कुमार के माध्यम से एडवोकेट सुदेश शर्मा ग्यारह हजार रुपये विशांखा चौधरी के उपचार के लिए देते हुए ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी