ज्वाली स्कूल में मिड डे मील बनाते समय हादसा महिला रसोई कर्मचारी झुलसी

 ज्वाली स्कूल में मिड डे मील बनाते समय हादसा महिला रसोई कर्मचारी झुलसी




ज्वाली, ( दीपक शर्मा ):

राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली में उस समय हड़कंप मच गया जब मिड डे मील तैयार करते समय गैस स्टोव में अचानक आग भड़क उठी। इस हादसे में स्कूल की मिड डे मील वर्कर गंभीर रूप से झुलस गई।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला रिंकू कुमारी स्कूल के किचन में दोपहर का भोजन तैयार कर रही थी कि अचानक गैस स्टोव से आग भड़क गई। आग की चपेट में आकर महिला का चेहरा और टांगे झुलस गईं। हादसे के बाद उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूलों में सुरक्षा मानकों की जांच समय-समय पर होनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस