कांगड़ मैदान सज-धज के तैयार, राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की तैयारियां मुक़म्मल

 कांगड़ मैदान सज-धज के तैयार, राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की तैयारियां मुक़म्मल 

उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण 


ऊना राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 को लेकर कांगड़ मैदान सज-धज के तैयार है। उत्सव के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल ली गई हैं।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (शनिवार) हरोली के कांगड़ मैदान में 27 से 29 अप्रैल तक होने वाले इस तीन दिवसीय उत्सव की तैयारियों को लेकर कांगड़ मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री पीजी कॉलेज, हरोली से कांगड़ मैदान तक प्रस्तावित शोभायात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। 

राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन

उत्सव का शुभारंभ 27 अप्रैल को सायं 5 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल द्वारा किया जाएगा। वे भव्य शोभायात् घाग रा की अगुवाई के उपरांत कांगड़ मैदान में आयोजित समारोह का उद्घाटन करेंगे।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 28 अप्रैल को मध्योत्सव पर मुख्य अतिथि होंगे, जबकि समापन समारोह 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।

नशा मुक्ति के संदेश पर जोर

गौरतलब है कि इस वर्ष उत्सव की थीम "नशा निवारण" निर्धारित की गई है। इसके तहत "नशा मुक्त ऊना - नशा मुक्त हिमाचल" का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। शोभायात्रा में स्वयं सहायता समूहों, विद्यालयों के विद्यार्थियों, सांस्कृतिक दलों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा "नशे को ना, जिंदगी को हां" का संदेश देंगे।

कला-संस्कृति का संगम

उत्सव में तीनों दिन स्थानीय तथा हिमाचली कलाकारों के साथ साथ देश विदेश के कलाकारों प्रस्तुतियों से सजी भव्य सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा।27 अप्रैल को पंजाबी गायक मनकीरत औलख, हिमाचली गायक कुमार साहिल एवं अर्शप्रीत अपने सुरों से समां बांधेंगे।28 अप्रैल को इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार, अनुज शर्मा और प्रख्यात गायक एसी भारद्वाज अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

29 अप्रैल को समापन समारोह के अवसर पर स्टार पंजाबी गायक गैरी संधू और जसबीर जस्सी अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगे।

इसके अतिरिक्त, अफ्रीकन डांस, रशियन फायर डांस तथा यूक्रेनियन ड्रम बैंड जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियां भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

खेल, मनोरंजन और विकास प्रदर्शनी 

उत्सव के दौरान पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं जैसे छिंज, कुश्ती, कबड्डी, रस्साकशी तथा मटका दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा।साथ ही, महिला मंडलों, युवक मंडलों, विद्यालयों और विभिन्न संस्थाओं के लिए रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विभागों की विकास प्रदर्शनी तथा स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।

उल्लेखनीय है कि सात वर्षों के लंबे अंतराल के उपरांत उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से यह भव्य आयोजन संभव हो रहा है। यह उत्सव हरोली क्षेत्र की संस्कृति, परंपराओं के संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के संक

ल्प को समर्पित है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर