पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खण्ड नगरोटा सूरियां की मासिक बैठक हुई संपन्न


पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खण्ड नगरोटा सूरियां की मासिक बैठक हुई संपन्न 


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खण्ड नगरोटा सूरियां की मासिक बैठक शुक्रवार को नगरोटा सूरियां विश्रामगृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता खण्ड प्रधान गुरदेव भारती ने की। बैठक की जानकारी देते हुए गुरदेव भारती ने बताया कि बैठक में पेंशनरों ने जम्मू के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में आतंकी हमले के लिए जम्मू प्रशासन व सरकार की नाकामी बताया। एकमत हो कर आतंकवादियों व इस घटना में शामिल पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी करवाई करने की मांग उठाई गई।

बैठक में प्रस्ताव पारित कर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के बरिष्ठ उपप्रधान व कांगड़ा जिला प्रधान सुरेश ठाकुर के निष्कासन को तुरन्त प्रभाव से रद्द कर एसोसिएशन की यूनिटी बनाए रखने की अपील की। 

बैठक में महासचिव सुभाषना भारती, कोषाध्यक्ष रामपाल धीमान, बरिष्ठ उपप्रधान करतार सिंह, चीफ पैटर्न पीसी विश्वकर्मा, डॉ एच एल धीमान सहित करीब 30 पेंशनर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस