केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,कम से कम 6-10 लोगों की मौत

केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,कम से कम 6-10 लोगों की मौत

हादसा उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री में मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे. अचानक रिएक्टर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके चलते पूरी यूनिट में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। यह दर्दनाक हादसा तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को पाटन चेरू मंडल स्थित सीगाची केमिकल्स इंडस्ट्री में हुआ 6-10 लोगों की मौत जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है. राहत और बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद है और फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई हैअभी तक हादसे के पीछे की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच में रिएक्टर में तकनीकी खराबी को विस्फोट का संभावित कारण माना जा रहा है. प्रशासन यह जांच कर रहा है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में  आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, न नीला ड्रम, न पहाड़ से धक्का

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

इनरव्हील क्लब ऑफ कांगड़ा का स्थापना समारोह एवं स्थायी परियोजना कार्यक्रम कांगड़ा में सम्पन्न

फतेहपुर के विकास की झलक: करीब 9 करोड़ से बन रहा फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग

गंगथ में स्टेडियम निर्माण कार्य फिर जोरों पर, गंगथ-रप्पड़ पंचायतों की सीमा को लेकर विवाद