नशे के दुष्प्रभावों व स्वस्थ जीवन जीने के लिए एंटी-ड्रग वॉक/रन आयोजित

 नशे के दुष्प्रभावों व स्वस्थ जीवन जीने के लिए एंटी-ड्रग वॉक/रन आयोजित

किन्नौर जिला के पुलिस लाइन रिकांग पीओ से तेलंगी गांव तक आयोजित की गई दौड़ 


पुलिस अधीक्षक किन्नौर ने हरी झंडी दिखाकर स्वयं भी दौड़ में भाग लिया

युवाओं को नशे से दूर रखने व एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज प्रातः 07 बजे जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पीओ स्थित पुलिस लाइन से तेलंगी गांव तक एंटी-ड्रग वॉक/रन का आयोजन किया गया जिसे पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया व एंटी-ड्रग दौड़ में भाग लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समाज में नशे की लत को समाप्त करना व युवा पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया जा रहा है जिसके दृष्टिगत इस एंटी-ड्रग वॉक/रन को आयोजित किया गया ताकि युवा नशे की लत से बच सकें और एक स्वस्थ जीवन यापन कर सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि जिस समाज व राष्ट्र का युवा फिट होता है वह समाज जागरूक, दूरदर्शी व प्रगतिशील होने को राह में सदैव अग्रसर रहता है। 

आयोजित एंटी-ड्रग वॉक/रन में जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस नेगी ने भी भाग लिया तथा स्वयं युवाओं के साथ दौड़ कर उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। 

इसके अलावा उप पुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे, विभागीय कर्मचारी व पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एंटी-ड्रग वॉक/रन में भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच