चार आरोपियों को हिरासत में लिया कनिष्ठ अभियंता की मौत मामले में

चार आरोपियों को हिरासत में लिया कनिष्ठ अभियंता की मौत मामले में  


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

उपमंडल चुराह में जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता की मौत के मामले में पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कनिष्ठ अभियंता की मौत से ठीक पहले बुधवार देर रात सरेला स्थित निजी होटल में चारों आरोपियों के साथ कनिष्ठ अभियंता की मारपीट की थी। शनिवार को सभी आरोपियों को डलहौजी स्थित न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायलय से रिमांड हासिल करने के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके कनिष्ठ अभियंता की मौत के रहस्य से पर्दा उठाने का प्रयास करेगी। वहीं, शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल और एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मृतक के परिजनों से भी बातचीत की। वहीं, एसपी चम्बा अभिषेक यादव सहित फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य भी जुटा लिए हैं। इस दौरान उनके साथ डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा और एसएचओ अशोक कुमार भी मौजूद रहे। मौके से जुटाए गए साक्ष्यों को आगामी जांच के लिए पुलिस ने प्रयोगशाला में भेज दिया है जहां, उनकी विस्तृत जांच की जाएगी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।