रामगढ़ धार में वन काटूओं सहित खैर के मोछे हिरासत में

रामगढ़ धार में वन काटूओं सहित खैर के मोछे हिरासत में 

डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि अंबेहड़ा जंगल में दोनों ओर नाके लगाए गए थे। एक विशेष टीम गश्त पर थी। आरोपी भागने की फिराक में थे, मगर विभाग की सूझबूझ से उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। यह केवल शुरुआत है। हम इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों को काबू कर उनके वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। आपको बता दें कि ऊना जिले के रामगढ़ धार क्षेत्र की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खैर के पेड़ों की कटाई कर रहे तीन वन काटुए एक गाड़ी सहित रंगे हाथ पकड़े गए। आरोपियों से खैर के तीन मोछे और साइलेंट आरा मशीन बरामद की गई। बताया जा रहा कि आरोपी एक कार में खैर के तीन मोछे लोड कर अपने किसी ठिकाने की ओ जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की टीम ने आरोपियों को काबू कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस और वन विभाग के संयुक्त अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इस अवैध नेटवर्क में कुछ रसूखदार और प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच