राजस्व मंत्री 30 जून से 06 जुलाई, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे

 राजस्व मंत्री 30 जून से 06 जुलाई, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे


राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 30 जून से 06 जुलाई, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। राजस्व मंत्री 30 जून को सायं 05 बजे कल्पा पहुंचेंगे। 01 जुलाई को दोपहर 02 बजे वह जिला के पूह मंडल की ग्राम पंचायत जंगी में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा 02 जुलाई को थांगकर्मा में रात्रि ठहराव करेंगे।

जनजातीय विकास मंत्री 03 जुलाई को जिला की दूर-दराज पंचायत टाशीगंग का दौरा करेंगे व स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। 04 जुलाई को राजस्व मंत्री जिला के रिकांग पीओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में रूर्बन कार्यों, साडा व लाडा की आंतरिक बैठक करेंगे। कैबिनेट मंत्री 05 जुलाई को राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेला रारंग में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे तथा 06 जुलाई को रिकांग पीओ स्थित छोसखोरलिंग बौद्ध मंदिर में परमपावन दलाई लामा जी के जन्मोत्सव एवं 'करुणा वर्ष' शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा