चम्बा ज़िला ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम में देशभर में प्राप्त किया प्रथम स्थान

 चम्बा ज़िला ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम में देशभर में प्राप्त किया प्रथम स्थान

स्वास्थ्य एवं पोषण में ज़िला चंबा ने अर्जित की एक और उपलब्धि


उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नीति आयोग से ज़िला को अब तक मिली 22 करोड़ की प्रोत्साहन राशि–मुकेश रेपसवाल

चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र के सूचकांकों में ज़िला चंबा ने देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नीति आयोग द्वारा आज जारी फरवरी-2025 की आकांक्षी ज़िलों की डेल्टा रैंकिंग में ज़िला चंबा को यह गौरव प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि नीति आयोग विभिन्न सेक्टरों में ज़िलों के प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग जारी करता है। जिन क्षेत्रों में अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं, उन सेक्टरों को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है। स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और बुनियादी ढांचागत विकास से संबंधित सूचकांकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ज़िला को मार्च 2019 से अब तक 22 करोड़ की प्रोत्साहन राशि नीति आयोग से प्राप्त हुई है। इस राशि को संबंधित सूचकांकों के तहत आधारभूत संरचना निर्माण एवं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत व्यय किया गया है। 

मुकेश रेपसवाल ने ये भी बताया कि स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र के देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ज़िला को नीति आयोग से 3 करोड़ की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी । 

उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समन्वित कार्य प्रणाली तथा जन सहभागिता का परिणाम है। यह सफलता आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के अन्य मानक सूचकांकों में भी और बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों- कर्मचारी को प्रेरित करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।