सीमित अवधि में जम्मू के डोडा से पकड़ा गहना चोर

 सीमित अवधि में जम्मू के डोडा से पकड़ा गहना चोर 


मनाली : ओम बौद्ध /

पतलीकूहल थाना के अंतर्गत पुलिस कर्मचारियों ने कबीले तारीफ कार्य कर डाला l विगत दिनों पतलीकूहल से डोभी तक चोरों ने आतंक मचा रखा था l चोरों ने इलाके में दिन दहाड़े और रात को कई घरों में सेंध लगाई l जिस कारण इलाके में सनसनी फैली हुई थी l डोभी इलाके में तो स्थानीय लोग गुट बना कर रात को गांव में पहरेदारी करते थे l कहावत है l बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी l बात बिल्कुल सटीक है l कानून के हाथ लंबे होते हैं l इलाके में चोरी को अंजाम देने वाला मेहराज दीन उर्फ परवेज मोहम्मद (40) पुत्र मोहमद रमजान निवासी गौडा गाड़ा डाकघर किलेचरण तहसील गंदोह जिला डोडा ( जम्मू कश्मीर) को पतलीकुहल पुलिस ने डोडा इलाका से धर दबोचा l और उसे पुलिस थाना पतलीकूहल में लाया गया है पुलिस सूत्रों के अनुसार मेहराज दीन को सोमवार को मनाली न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय ने उसे 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया है l इन चोरियों की वारदात में कितने लोग शामिल थे पुलिस पूछताछ कर रही है l सूत्रों के अनुसार दोर्जे पुत्र नंवांग गांव व डाकघर पतलीकूहल के घर से इस ने सोने चांदी के गहने चुराए थे l बाकी कहां कहां और किन लोगों के साथ मिल कर इस ने चोरी को अंजाम दिया l पुलिस पूछताछ में जुटी है l जल्द ही पुलिस गिरोह का पर्दा फाश करेगी l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर