मजदूरों, कर्मचारियों के अधिकारों पर हमले की तैयारी में सरकार। "अमरजीत कौर"

मजदूरों, कर्मचारियों के अधिकारों पर हमले की तैयारी में सरकार। "अमरजीत कौर"


 शिमला : गायत्री गर्ग /

अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर आज़ दिनांक 27 जून 2025 को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की 196वीं बैठक में शिमला हिमाचल प्रदेश में भाग लेने आई हुई थी। सोलन जिला एटक की प्रार्थना पर ESIC कानून व अन्य श्रमिकों के हितों के कानूनों की जानकारी के लिए वह कुछ घंटों के लिए सोलन आईं जहां मजदूरों कर्मचारियों, महिलाओं ने बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका पुष्प गुच्छ वा मालाओं सहित अपनी आदर्श नेत्री का स्वागत किया। उन्होंने सरल भाषा में ESIC कानून आदि पर अपने विचार रखे।

   हिमाचल एटक के प्रदेश उप महासचिव कामरेड नानक शाण्डिल ने प्रैस को जारी बयान में बताया कि कामरेड अमरजीत कौर ने अपना बहुमूल्य समय निकाल कर सोलन में मजदूरों की सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा द्वारा मजदूरों, कर्मचारियों, किसानों तथा अन्य जन मानस के हितों की रक्षा करने वाले 44 कानूनों में भारी बदलाव करके चार श्रम संहिताओं का मसौदा तैयार कर पूंजिपतियों को बढ़ावा/मुनाफा पहुंचाने के दृष्टिकोण से देश में लागू करने पर जोर दिया है। जिसके लिए उन्होंने प्रदेश के मजदूरों, कर्मचारियों, किसानों व आमजन से अपील की कि केन्द्रीय श्रमिक संगठनों व किसान मोर्चा द्वारा बनाए गए सांझा मंच द्वारा आयोजित आगामी 9 जुलाई 2025 को होने वाली एक दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। ताकि केन्द्रीय सरकार की देश विरोधी नीतियों का पूरी ताकत के साथ किया जा सके। इस मौके पर एटक के प्रदेशाध्यक्ष कामरेड जगदीश भारद्वाज, कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड शशि पंडित, उप महासचिव कामरेड नानक शाण्डिल, सचिव अतुल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अनूप पराशर, शीला, बीना, सुनिता, प्रदीप, इन्द्र, हेम राज, धर्मपाल, मनोज तथा प्रेम आदि के अलावा लगभग 60 मजदूर कर्मचारी शामिल हुए।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।