चिट्टे सहित संसारपुर टेरस में पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में

चिट्टे सहित संसारपुर टेरस में पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में 

देहरा: पुलिस जिला देहरा के संसारपुर टेरस थाना क्षेत्र में पुलिस ने चिट्टे (हेरोइन) सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।  जिससे क्षेत्र में नशा तस्करों पर नकेल कसने में पुलिस को कामयाबी मिली है।

डीएसपी डाडासीबा राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एसएचओ संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम बीबीएमबी रोड से वर्कशॉप रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और बाइक मोड़कर भागने लगे। भागने के प्रयास में युवकों ने रास्ते में झाड़ियों में कुछ फेंका। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया और झाड़ियों की तलाशी लेने पर 3.58 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर लिया गया।

पकड़े गए युवकों की प्रारंभिक पहचान गौरव, निवासी संसारपुर टेरस और प्रिंस, निवासी तलवाड़ा (पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी राजकुमार ने इसे पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी करार देते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा तथा क्षेत्र में नशा तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर