बक्शाहाल में नदी किनारे बच्ची मूर्ति का शव हुआ बरामद

 बक्शाहाल में नदी किनारे बच्ची मूर्ति का शव हुआ बरामद 

 खेतों की तरफ जा रहे स्थानीय निवासी को नदी किनारे लकड़ियों के बीच फंसा एक शव बरामद हुआ। उसने तुरंत और लोगों को सूचित किया। लोगों ने मिलकर मृतक बच्ची के शव को बाहर निकाला। मृतक बच्ची की पहचान मूर्ति देवी पुत्री नन्द राम गांव विहाली डाकघर रैला के रूप में हुई है। आपको ज्ञात ही होगा कि कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी के जीवा नाला में बीते दिनों बादल फटने से तीन लोग बह गए थे।

जिसमें 72 साल के नंद लाल, उनकी 15 साल की बेटी मूर्ति देवी और 67 साल की बहन यान दासी शामिल थे। ऐसे में अब नन्द लाल और यान दासी की तलाश की जा रही है। लापता यान दासी दो दिन पहले ही रैला गांव से अपने दांत का इलाज करवाने के लिए सैंज आई थीं और अपने भाई के बिहाली गांव में रुकी थीं। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है और अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर