रविवार का जानें राशिफल आज इन राशियों की खुलेगी किस्मत

रविवार का जानें राशिफल आज इन राशियों की खुलेगी किस्मत 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने का है। किसी भी तरह के विवाद से बचें और अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल न करें। यात्रा से फायदा हो सकता है। आपकी मेहनत से करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। निवेश के लिए दिन अच्छा है, लेकिन गलत सलाह से नुकसान हो सकता है।


वृष राशि

वृष राशि वालों को आज प्रोफेशन में बदलाव की इच्छा महसूस होगी, लेकिन पढ़ाई में रुचि कम रह सकती है। पैरों में दर्द या थकान परेशान कर सकती है। उत्तेजना में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी और तनाव का माहौल रह सकता है। जोखिम भरे कामों से बचें।


मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज व्यापारिक यात्रा शुभ रहेगी। नए प्रोजेक्ट्स के लिए साझेदार मिल सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत की चिंता रह सकती है। बकाया राशि की वसूली होगी, और यात्रा से फायदा मिलेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।


कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज नई योजनाएं बनेंगी, लेकिन उन्हें लागू करने में देरी हो सकती है। परिवार में आपकी पूछ-परख कम हो सकती है, लेकिन पिता के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। कार्यक्षमता में सुधार होगा, और तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।


सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत खास है। नए लोगों से दोस्ती में सावधानी बरतें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। धर्म और आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा, और सरकारी कामों में सहयोग मिलेगा। दुर्घटना और विवाद से बचें।


कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों या गुरुओं का मार्गदर्शन मिलेगा। वाहन, मशीनरी या आग से सावधानी बरतें। विवाद और अतिविश्वास से नुकसान हो सकता है। धैर्य के साथ काम करें


तुला राशि

तुला राशि वालों को किसी भी कीमत पर झुकना पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी, और घर में सुख का माहौल रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। मकान बदलने से फायदा हो सकता है।


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को अपने करियर के प्रति गंभीरता बरतनी चाहिए। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो फायदेमंद रहेंगे। कार्यस्थल पर तरक्की होगी, और निवेश से लाभ मिलेगा। थकान महसूस हो सकती है।


धनु राशि

धनु राशि वालों को समय के बदलाव से राहत मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा, लेकिन सोच-विचार कर व्यापार करें, वरना अचानक नुकसान हो सकता है।


मकर राशि

मकर राशि वालों के हौसले से तरक्की मिलेगी। नए वस्त्र की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता की सेहत की चिंता रहेगी। आपसी विवाद से बचें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।


कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है। आपकी गलती से बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे, और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा, लेकिन किसी चीज से डर का माहौल रहेगा।


मीन राशि

मीन राशि वालों को बड़ों की सलाह माननी चाहिए। पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। मित्रों से अच्छी खबर मिलेगी और आत्मसम्मान बढ़ेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर