हॉकी, जूडो, बॉलीबॉल और कुश्ती के ट्रायल 7 व 8 जुलाई को इंदिरा स्टेडियम ऊना में

 हॉकी, जूडो, बॉलीबॉल और कुश्ती के ट्रायल 7 व 8 जुलाई को इंदिरा स्टेडियम ऊना में


चयनित खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, प्रशिक्षण, बीमा और खेल किट की सुविधा

ऊना हिमाचल प्रदेश के युवा सेवा एवं खेल विभाग के खेल छात्रावास ऊना में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए हॉकी, जूडो, वालीबाल और कुश्ती खेलों में 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक विवेक भाटिया ने जानकारी दी कि हॉकी और जूडो स्पर्धा के लिए ट्रायल 7 जुलाई और बॉलीबॉल तथा कुश्ती खेलों के लिए 8 जुलाई को इंदिरा स्टेडियम ऊना में सुबह 10 बजे आयोजित होंगे।

ट्रायल के लिए ये है शारीरिक मापदंड

श्री भाटिया ने बताया कि इन ट्रायल में भाग लेने के लिए 13 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी की ऊंचाई 158 सेंटीमीटर और वजन 43 किलोग्राम, 14 वर्षीय खिलाड़ी की ऊंचाई 164 सेंटीमीटर और वजन 49 किलोग्राम तथा 15 वर्षीय खिलाड़ी की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और वजन 50 किलोग्राम होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि संबंधित खेलों में राज्य, राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर व स्कूली स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी न्यूनतम शारीरिक मापदंड न पूरे करने पर भी चयन प्रक्रिया में प्रविष्टि के लिए पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए वरीयता 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दी जाएगी।

मिलेंगी ये सुविधाएं

चयनित किए गए खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, चिकित्सा, बीमा, खेल किट, खेल सामान व आधुनिक ढंग से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वे अपनी पढ़ाई किसी भी स्थानीय स्कूल या कॉलेज से जारी रख सकते हैं।

साथ लाएं जरूरी दस्तावेज

विवेक भाटिया ने बताया कि स्कूली खेल, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा उदीयमान खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। संबंधित आयु वर्ग के खिलाड़ी अपने शैक्षणिक, आयु प्रमाण पत्र एवं खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों का एक सैट सत्यापित फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट फोटो सहित ट्रायल में भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को कोई भी टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।

अधिक से अधिक योग्य प्रतिभागी उठाएं लाभ

श्री भाटिया ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारियों को ट्रायल्स के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक योग्य प्रतिभागी इसका लाभ उठा सकें। साथ ही, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, ऊना को ट्रायल्स के समुचित आयोजन एवं नियुक्त अधिकारियों के ठहरने संबधी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर