आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के लिए साक्षात्कार 13 अगस्त को

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के लिए साक्षात्कार 13 अगस्त को


    4 अगस्त तक करें आवेदन

मंडी बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेन्द्र सैणी ने आज यहां बताया कि मंडी सदर में विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद भरे जाने प्रस्तावित हैं, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 04 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार 13 अगस्त को एसडीएम बल्ह के कार्यालय में होंगे। 

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र रठोहा, रिगड़ तथा कैहन्चड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केंद्र कोट, स्यांह, ढाबण, अपर बुशेहर, जरल, चतरौर, कुम्हारड़ा, चलाह तथा गुटकर में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाने हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित 04 अगस्त, 2025 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवारों को 13 अगस्त को सुबह 11 बजे एसडीएम बल्ह के कार्यालय में साक्षात्कार हेतु व्यक्तिगत रूप में सभी वांछित दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा ।

उन्होंने बताया कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र हेतू आवेदन किया है, प्रार्थी का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के परिवारों की सूची में शामिल होना आवश्यक है। साथ ही आवेदनकर्ता की आयु 04 अगस्त, 2025 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय मंडी सदर में सम्पर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत