उपायुक्त तोरुल रवीश ने शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता की ।

 उपायुक्त तोरुल रवीश ने शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता की ।


उपायुक्त ने एनएचएआई तथा लोक निर्माण विभाग को अपनी अपनी सड़कों में ब्लैक स्पॉट्स को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को जिला में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए राष्ट्रीय मार्गों तथा संपर्क सड़कों में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर इन स्पॉट पर चेतावनी बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई की एनएचएआई द्वारा बोर्ड्स तथा संकेतक लगाने के ऑर्डर कर दिए गए हैं शीघ्र ही इस कार्य को अमली जामा पहनाया जाएगा।

उपायुक्त ने बिन्दु ढांक जैसी जगह पर रिफ्लेक्टर टेप इत्यादि लगाने के निर्देश दिए ताकि कोई दुर्घटना न हो।

उन्होंने कुल्लू भूंतर मनाली के बीच भी दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप्स इत्यादि लगाने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। 

उन्होंने पशुपालन विभाग के माध्यम से सड़क पर आवारा पशुओं की समस्या का समाधान ढूंढने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने नियमित रूप से स्कूल बसों का भी सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण करने के आरटीओ तथा एसडीएम को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आगामी बैठकों में बीआरओ तथा एसडीएम की भागीदारी सुनिश्चित करवाएं।

उपायुक्त ने पुलिस विभाग तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रावधान उठाने के लिए मिलने वाले फंड को इसमें सदुपयोग करने के निर्देश दिए तथा अपना सड़क सुरक्षा प्लान भेजने को कहा।

 उन्होंने कहा कि 'आईराड' ऑनलाइन पोर्टल पर समय-समय पर आवश्यक जानकारी का अद्यतन करते रहें। उन्होंने पुलिस राजस्व तथा लोक निर्माण विभाग को दुर्घटना के स्थल पर संयुक्त रूप से रूप से जाकर निरीक्षण करने तथा संयुक्त रिपोर्ट बनाकर भेजने के भी निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं के कारण की सही जानकारी लेकर उनका निराकरण करने का प्रयास किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान सभी मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। 

उपायुक्त ने कहा कि सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में वाहनों में ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और प्रेशर हॉर्न पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा एसडीएम और आरटीओ को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के अन्य दस्तावेजों का भी समय-समय पर निरीक्षण करना चाहिए।

उपायुक्त ने सभी उपमंडलों में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैलियां व अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। इस अभियान में रेडक्रॉस सोसायटी, स्कूली बच्चे, एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों का सहयोग लेने को कहा। 

इस बैठक का संचालन सदस्य सचिव कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण बीएस नेगी ने किया बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश भण्डारी, डीएसपी राजेश, डॉ सहित, एनएचएआई, स्वास्थ विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच