मानसून के दृष्टिगत उचित दिशा-निर्देश जारी

 मानसून के दृष्टिगत उचित दिशा-निर्देश जारी


उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि मानसून के समय जानो-माल सुरक्षित रखने के लिए ज़िला प्रशासन ने उचित प्रबंध किए हैं और सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।  

मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला प्रशासन द्वारा सभी स्तरों पर लोगों से आग्रह किया गया है कि बारिश के मौसम में सावधान रहंे और नदी-नालों एवं खड्डों इत्यादि के किनारे न जाएं। उन्होंने कहा कि नदी-नालों के आस-पास निवास कर रहे लोगों से आग्रह किया गया है कि अचानक जल स्तर बढ़ने की स्थिति में तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचें। 

उपायुक्त ने कहा कि सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नदी-नालों के किनारे स्थित बस्तियों को चिन्हित करें ताकि आपात स्थिति में लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जल शक्ति, लोक निर्माण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को मानसून के दृष्टिगत सभी तैयारियां उच्च स्तर पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ज़िला के नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों सहित सभी ग्राम पंचायतों में बारिश से बचाव को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आपात स्थिति में ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन को 01792-220049, 220882, 220048, 221200 सहित टोल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत