मणिमहेश ट्रस्ट डोडा के पदाधिकारियों ने उपायुक्त चम्बा से की मुलाकात

मणिमहेश ट्रस्ट डोडा के पदाधिकारियों ने उपायुक्त चम्बा से की मुलाकात 


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

विश्व प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा में शिव भक्तों के लिए उचित प्रबंध करने की मांग को लेकर आज मणिमहेश ट्रस्ट डोडा के पदाधिकारियों ने उपायुक्त चम्बा से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन से अवगत करवाते हुए प्रधान जगदीश ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष छड़ी यात्रा जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से मणिमहेश के लिए रवाना होती है। विभिन्न पड़ावों से होते हुए हजारों शिव भक्त मणिमहेश पहुंचते हैं, लेकिन हर बार उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में शौचालय की उचित व्यवस्था न होने के कारण शिव भक्तों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त भरमौर पहुंचने पर भी उन्हें असुविधा होती है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से मणिमहेश यात्रा के दौरान डोडा से आने वाले शिव भक्तों के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच