थाने में रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई के बीच आया हार्ट अटैक

 थाने में रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई के बीच आया हार्ट अटैक


नई दिल्ली 

दिल्ली पुलिस की विजिलेंस ब्रांच ने बुराड़ी थाने में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल को शुक्रवार रात 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र ने एक शिकायतकर्ता से मोबाइल टावर हटाने की एवज में 75 हजार रुपये की घूस मांगी थी। वेस्ट कमल विहार के एक निवासी ने अपने घर की छत पर मोबाइल टावर लगवाया था, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने थाने में दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, पहले एक अन्य हेड कॉन्स्टेबल ने मामले को निपटाने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन वह विभागीय ट्रेनिंग पर चला गया। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र ने पीड़ित से संपर्क कर 75 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने इसकी सूचना तुरंत विजिलेंस ब्रांच को दी। विजिलेंस के निर्देशानुसार, पीड़ित किश्तों में पैसे देने को राजी हो गया। पहली किस्त के तौर पर 25 हजार रुपये देने के बाद विजिलेंस एसीपी और एसएचओ थाने पहुंचे। इस बीच, सुरेंद्र को शक हो गया और उसने रिश्वत की रकम अपने एक साथी हेड कॉन्स्टेबल को दे दी। जब विजिलेंस टीम ने सुरेंद्र को पकड़ा, तो उसके पास पैसे नहीं मिले। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में रिश्वत का लेनदेन कैद हो गया था, जिससे उसका अपराध साबित हो गया। कार्रवाई के दौरान सुरेंद्र को हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उसे बुराड़ी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच