बीएसएफ जवान जतिन धीमान को पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

 बीएसएफ जवान जतिन धीमान को पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

22 बर्षीय बी एस एफ जवान जतिन धीमान के पार्थिव शव का आज सरकारी सम्मान के साथ पैतृक गांव में संस्कार किया गया है 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत सदवां के 22 वर्षीय बीएसएफ जवान जतिन धीमान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जतिन बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स में कमांडो ट्रेनिंग कमांडो ट्रेनिंग कर रहा था। ट्रेनिंग पूरी होने में अभी कुछ ही समय शेष था, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसका निधन हो गया। जतिन का पार्थिव देह क्षेत्र में पहुंचते ही पूरा क्षेत्र गमगीन हो उठा। क्षेत्र के युवाओं ने दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ "शहीद जतिन धीमान " अमर रहे के नारों के साथ जतिन के पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव पहुंचाया। । असमय हुई इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अपने लाल को अंतिम विदाई दीl बीएसएफ की टुकड़ी ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया और गन फायर कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सखू की तरफ से पूर्व विधायक अजय महाजन ने इस मौके पर श्रद्धांजलि जी जबकि राज्य पाल की तरफ से नूरपुर एस डी एम अरुण शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की l अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग लगभग चार किलोमीटर पैदल चलकर शामिल हुए और “भारत माता की जय” व “जतिन अमर रहे” के नारों के बीच उसे विदाई दी।इस अवसर पर पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक अजय महाजन सहित एसडीएम अरुण शर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और इसे अपूरणीय क्षति बताया। बताया गया कि जतिन के पिता भी बीएसएफ में सेवाएं देते हुए असमय काल का ग्रास बने थे। ऐसे में परिवार के लिए यह दूसरा बड़ा आघात है।गांव और क्षेत्रवासियों ने कहा कि जतिन की देशसेवा और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम